रतलाम: जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश में शामिल आतंकी फिरोज खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आंतकी फिरोज खान काफी लंबे समय से फरार चल रहा था।पिछले लंबे समय से फरार चल रहे रतलाम के रहने वाले आतंकी फिरोज खान पर एनआईए ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था। 5 लाख का इनामी यह फिरोज खान लगातार पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरारी काट रहा था। इसको पकडऩे के लिए पुलिस ने तलाश के दौरान पोस्टर भी लगवाए थे।
जानकारी के अनुसार आतंकवादी फिरोज खान ईद मनाने के लिए वह रतलाम आया था। जिसकी भनक पुलिस को लग गई। पुलिस ने 2022 के मार्च महीने में लगभग 12 किलो आरडीएक्स के साथ कई लोगों को गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि 30 मार्च 2022 को राजस्थान के निंबाहेड़ा में आरडीएक्स के साथ राजस्थान पुलिस ने एक गाड़ी में सफर कर रहे कुछ लोगों को ट्रस्ट किया था। उसे दौरान राजस्थान पुलिस ने रतलाम शहर के जुबेर पिता फकीर मोहम्मद निवासी आनंद कॉलोनी, सरफुद्दीन उर्फ सेफुल्ला पिता रमजानी और अल्तमस पिता बशीर खान दोनों निवासी शेरानीपुरा को गिरफ्तार किया था।
