जयपुर, (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) की तदर्थ समिति ने बीसीसीआई के घरेलू क्रिकेट सत्र 2025 – 26 की राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली विभिन्न आयु वर्ग की राजस्थान पुरुष – महिला टीमों के सपोर्ट स्टाफ की घोषणा की है।
तदर्थ समिति के संयोजक डीडी कुमावत ने गुरुवार को बताया कि राजस्थान सीनियर टीम (पुरुष) के लिये अंशु जैन को मुख्य कोच, निखिल डोरू को बैटिंग कोच, अनूप दवे काे बॉलिंग कोच, चंद्रपाल सिंह काे फील्डिंग कोच, मगन सिंह को फिजियो, राम सैनी को ट्रेनर और मोहन सिंह को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान अंडर 23 टीम (पुरुष) के लिये हरीश जोशी को मुख्य कोच, पुनीत यादव बैटिंग कोच, शैलेन्द्र गहलोत को बोलिंग कोच, जगसिमरण सिंह को फील्डिंग कोच, उत्कर्ष को फिजियो और अखिल गर्ग को ट्रेनर नियुक्त किया गया है।
राजस्थान अंडर 19 टीम (पुरुष) के पंकज गुप्ता मुख्य कोच, अभिजीत शर्मा बैटिंग कोच, अफरोज खान बोलिंग कोच, मो़ अहमद फील्डिंग कोच, फरीद फिजियो और ट्रेनर लोकेन्द्र सिंह होंगे, जबकि राजस्थान अंडर 16 (पुरुष) के अनिल सिन्हा मुख्य कोच, विजय प्रकाश शर्मा बैटिंग कोच, मनीष वर्मा बोलिंग कोच, आबिद खान फील्डिंग कोच, अरविन्द पलसानिया फिजियो और दिलकान्त सिंह ट्रेनर रहेंगे।
कुमावत ने बताया कि राजस्थान अंडर 14 टीम के (पुरुष) अज़हरूद्दीन कोच, अनिल यादव अस्सिटेंट को आयुष्मान शर्मा फिजियो और किन्शित नागर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किये गये हैं।
इसी प्रकार राजस्थान सीनियर महिला टीम के लिये राकेश बत्रा मुख्य कोच, प्रियंका शर्मा कोच, गगनदीप सहायक कोच, कविता पाटिल ट्रेनर, वंदना पंवार फिजियो और विजिता राज को टीम मैनेजर बनाया गया है।
राजस्थान अंडर 23 महिला टीम की रेनू यादव मुख्य कोच, नीतू वैद कोच, सुरेंद्र सिंह राठौर सहायक कोच, संपा मुखर्जी ट्रेनर, मुस्कान पीपलवा फिजियो और सोफी सिद्धू – मैनेजर होंगी। राजस्थान अंडर 19 महिला टीम की प्राजक्ता शिवड़कर मुख्य कोच, पूर्णिमा सिंह कोच, अभिषेक शर्मा सहायक कोच, मृदुलातादीप ट्रेनर, कोनिका भोजक फिजियो और ज्वाला देवी जाट – मैनेजर होंगी।
कुमावत ने बताया कि राजस्थान अंडर 15 महिला के लिये दीपाली शर्मा मुख्य कोच, अभिषेक शर्मा कोच, तन्वी उप्पल ट्रेनर और सुमिता नायर फिजियो नियुक्त किये गये हैं।
