भारत का चाय उत्पादन जून में नौ प्रतिशत घटा

भारत का चाय उत्पादन जून में सालाना आधार पर नौ प्रतिशत घटकर 13.35 करोड़ किलोग्राम रह गया। भारतीय चाय संघ के अनुसार, उत्पादन में गिरावट प्रतिकूल मौसम और कीटों के हमले के कारण हुई। पश्चिम बंगाल और असम सहित उत्तर भारत में उत्पादन जून में घटकर 11.25 करोड़ किलोग्राम रह गया जबकि पिछले साल जून में यह 12.15 करोड़ किलोग्राम था। दक्षिण भारत में भी उत्पादन जून में घटकर 2.09 करोड़ किलोग्राम रह गया, जबकि 2024 के इसी महीने में यह 2.52 करोड़ किलोग्राम था।

Next Post

जन्माष्टमी पर 110 करोड़ के जेवरात धारण करेंगे राधा-श्याम

Wed Aug 6 , 2025
ग्वालियर: फूलबाग स्थित ऐतिहासिक गोपाल मंदिर में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-श्याम को 110 करोड़ रुपये के बेशकीमती जेवरों से सजाया जाएगा। यह परंपरा सिंधिया राजवंश के समय से चली आ रही है, जब 1921 में माधवराव सिंधिया प्रथम ने ये आभूषण भेंट किए थे। जन्माष्टमी के दिन बैंक […]

You May Like