परेड , रिहर्सल 1 अगस्त से शुरू कर दी जाए: कलेक्टर

जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में होगा, इसलिए मंच और मैदान से जुड़ी सभी तैयारियां अभी से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही परेड और उसकी रिहर्सल 1 अगस्त से शुरू कर दी जाए। बारिश की संभावना को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी और वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पहले से ही तैयार रखें। यह बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने गुरूवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में कहीं।

बैठक में समारोह के दौरान फहराए जाने वाले झंडे और गुब्बारों की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा, अतिथियों और गणमान्य नागरिकों के बैठने के लिए नेम प्लेट के साथ व्यवस्थित बैठक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के बैठने की व्यवस्था एवं मिठाई वितरण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी को दी। साथ ही, बैठक में मीसाबंदियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बैठने की भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा 14 और 15 अगस्त की रात को शहर के सभी सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण इमारतों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बैठक में नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत सहित अन्य विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

अमानवीयता: मानसिक रूप से बीमार युवक की पिटाई के बाद मौत, परिजनों का आरोप तीन लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा

Fri Jul 31 , 2026
ब्यावरा: राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र में एक मानसिक रूप से बीमार युवक की कथित पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में रोककर युवक पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किया. गंभीर रूप से […]

You May Like