Women’s ODI World Cup 2025: कैसा है भारत का शेड्यूल?

महिला वनडे विश्वकप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होने वाली है। इसी तारीख को भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।

साल 2025 में भारत पुरुष व महिला दोनों ही टीमों बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। एक तरफ पुरुष टीम को सितंबर से शुरु होने वाले एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। वहीं, भारतीय महिला टीम को 30 सितंबर से शुरु होने वाले वनडे विश्वकप में प्रतिभाग करना है। अगर बात करें महिला वनडे विश्वकप 2025 की तो उसके लिए अब काउंटडाउन शुरु हो चुका है। बीते सोमवार को मुंबई इसकी ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस दौरान आईसीसी के चेयरमेन व सीईओ के साथ युवराज सिंह और मिताली राज मौजूद रहीं।

मुंबई के ट्रॉफी के अनावरण के दौरान टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना भी मौजूद रही। बता दें इस मेगा टूर्नामेंट का आयोजन अगले महीने की 30 सितंबर से शुरु होगा। जबकि फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसे में होम कंडीशन का फायदा उठाते हुए भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को अपना नाम करना चाहेगी। टीम इंडिया की तरफ से वनडे विश्वकप के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। सभी महिला खिलाड़ी अपने-अपने स्तर से फिटनेस व खेल पर ध्यान दे रही हैं।

महिला वनडे विश्व कप 2025: भारत का शेड्यूल
30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो (आर. प्रेमदासा स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
9 अक्टूबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका – विशाखापट्टनम (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापट्टनम (एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर (होल्कर स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड – गुवाहाटी (असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)
26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, दोपहर 3:00 बजे IST)

Next Post

अधूरा पुल बना मौत का कारण, व्यापारियों का अल्टीमेटम दीवाली तक खत्म करो काम

Tue Aug 12 , 2025
इंदौर: मालवा मिल-पाटनीपुरा मार्ग पर बन रहा पुल छह माह बाद भी अधूरा है, जबकि महापौर ने इसे तीन माह में पूरा करने का वादा किया था. रविवार रात 35 वर्षीय गोलू बाइक से गुजरते समय मिट्टी के ढेर और बैरिकेड में फंसकर नाले में गिर गया और मौत हो […]

You May Like