
मन्दसौर। मल्हारगढ़ के बुढ़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में मंदसौर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गांधी चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डोडाचूरा तस्करों से हमला करवाना लोकतंत्र पर हमला है और कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी। पटवारी ने कहा कि जहां कार्यकर्ताओं का पसीना बहेगा, वहां नेताओं का खून भी बहेगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करने की योजना का ऐलान किया। जनसभा में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा से पूर्व पटवारी जिला अस्पताल जाकर घायल कार्यकर्ताओं से भी मिले।
कांग्रेस संगठन के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में नीचले स्तर से पंचायत स्तर से मजबूत होगी तभी हम भाजपा को पूरे बहुमत से हरायेंगे। हम आखरी साल चुनाव की तैयारी करने के बजाय साढ़े तीन साल हमें संघर्ष जारी रखाना होगा। आपने बताया कि राष्ट्रीय स्तर से कांग्रेस द्वारा हर जिले में एक कार्डिनेटर भेजा जाएगा जिसमें चार सदस्यों की टीम बनेगी। जिनके द्वारा एनएसयूआई, युवक कांग्रेस आदि की नीचले स्तर पर वार्ड कमेटिया गठित कर मजबूत किया जाएगा। यह अभियान आगामी 50 दिनों में चलाया जाएगा । विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला कर देश के लोकतंत्र को खण्डित करने का कार्य किया है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और अपने कार्यकर्ताओं के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हे और रहेगी ।
