पाथाखेड़ा में अवैध कोयले से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी, चालक फरार

सारनी। जंगल मार्ग से हो रहा अवैध परिवहन पकड़ा,जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बैतूल पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पाथाखेड़ा पुलिस ने अवैध रूप से कोयले का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी सारनी मार्गदर्शन रहा।

गौरतलब रहे कि पिछले कुछ दिनों पहले भी छतरपुर चौक पर ट्रैक्टर ट्रॉली में भारी मात्रा में कोयला घास के नीचे छुपा कर ले जाने की जानकारी मिलने के बाद चौकस सारनी पुलिस की निगरानी में रहे माफिया।

यह घटना दिनांक 05 जनवरी 2026 की है, जब छतस्पुर-02 खदान के पीछे दुमकाढाना कच्चे रास्ते पर बिना नंबर का नीले-सफेद रंग का स्वराज 735 एफईआई ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से कोयले की चूरी लेकर जाता देखा गया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रास्ते में छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रॉली में अवैध रूप से भरी कोयले की चूरी पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये बताई गई।पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की है। जप्त किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं कोयले की कुल कीमत लगभग 8 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार उईके,अजय भाट , मनोज डहेरिया,राकेश करपे ,नितिन यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है।

Next Post

सरकार उद्योग के हर हाल में साथ, नई इकाइयों के लिए जमीन और नियमों में मिलेगी बड़ी राहत : मुख्यमंत्री

Fri Feb 6 , 2026
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में उद्योगपतियों को किसी भी स्थिति में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. सरकार नए उद्योगों के लिए जमीन, नियमों में सरलीकरण और विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है तथा उद्योग बंद होने की स्थिति में भी नुकसान नहीं होने […]

You May Like