सड़क दुघर्टना : स्कार्पियो -बाइक की टक्कर में दो घायल

सीधी। स्थानीय कलेक्ट्रेट चौराहा में आज अपरान्ह स्कार्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक में सवार दो लोग घायल हो गये। घायलों के चोटिल होने के बाद उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा करीब अपरान्ह 4:30 बजे हुआ। उस दौरान स्कार्पियों के रफ्तार ज्यादा थी। इसी वजह से बाइक के स्कार्पियो के आगे आने पर चालक नियंत्रण नहीं कर सका। लिहाजा बाइक में सवार आशीष सोंधिया पिता अर्जुन सोंधिया निवासी मझरेटी एवं सुजीत विश्वकर्मा पिता मथुरा विश्वकर्मा निवासी मझरेटी घायल हो गये। हादसे के दौरान स्कार्पियो क्रमांक एमपी 17 जेडबी 1717 के सामने लगी भारतीय जनता पार्टी मंडल कुचवाही के अध्यक्ष की नेम प्लेट भी घायल स्थल पर गिर गई। हादसे के दौरान बाइक स्कार्पियो के अगले हिस्से में बीचोंबीच फंस गई थी, जिसे बाद में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल बाइक सवारों को प्राथमिक उपचार के पश्चात छुट्टी दे दी गई।

Next Post

विधि एव विधायी विभाग राष्ट्रपति व राज्यपाल नहीं है, जो हाईकोर्ट को निर्देश दें सके

Wed Dec 10 , 2025
जबलपुर। हाई कोर्ट ने आपराधिक प्रकरण की सुनवाई के दौरान अनूपपुर के अतिरिक्त लोक अभियोजक के खिलाफ कार्यवाही के आदेश जारी किये थे। विधि एव विधायी विभाग ने हाईकोर्ट से दोषी अतिरिक्त लोक अभियोजक के खिलाफ एक्शन लेने के संबंध में अभिमत मांगा था। हाईकोर्ट ने विभाग के इस रवैये […]

You May Like