कबड्डी खेलकर लौट रहे युवाओं पर एक दर्जन लोगों का हमला, कई घायल

दतिया: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कबड्डी खेलकर लौट रहे युवाओं पर अज्ञात एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा अचानक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना में कुछ युवाओं के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर कौन थे और हमला किस कारण से किया गया, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Next Post

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई

Sun Sep 20 , 2026
सीधी : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 19 सितंबर को गोपदबनास तहसील के विभिन्न क्षेत्रों […]

You May Like