रूस ने मध्य एशिया, दक्षिण काकेशस के आठ लोगों की नागरिकता रद्द की

माॅस्को, 29 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) और गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले मध्य एशिया और दक्षिण काकेशस के आठ लोगों की रूसी नागरिकता रद्द कर दी है। एफएसबी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि इन आठ लोगों ने रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाली गतिविधियों में हिस्सा लिया था।

एफएसबी के अनुसार, स्तावरोपोल क्षेत्र के एक निवासी ने विदेशी नागरिकों के बीच ऐसी गतिविधियों में हिस्सा लिया, जिनका उद्देश्य रूसी संस्कृति के प्रति नकारात्मक धारणा और स्लाव जातीय समूह के लोगों के प्रति नकारात्मक रवैया पैदा करना था। एक अन्य व्यक्ति ने यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से सैन्य अभियानों में मुसलमानों की भागीदारी की आलोचना की और रूस में ‘जिहाद’ छेड़ने की संभावना पर चर्चा की थी।

एफएसबी ने बताया कि तेवर क्षेत्र के तीन निवासी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। इनमें विदेशी नागरिकों का फर्जी पंजीकरण कराना भी शामिल था। चेल्याबिंस्क क्षेत्र के एक निवासी पर थोक बाजार परिसर में अवैध प्रार्थना स्थल स्थापित करने और रूस में चरमपंथी घोषित तथा प्रतिबंधित एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक संगठन में लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने का आरोप है।

दक्षिण काकेशस के दो अन्य लोगों पर अंतरजातीय नफरत भड़काने, प्रवासी समुदायों के सदस्यों से रूसी पासपोर्ट त्यागने का आह्वान करने और अपने-अपने जातीय समुदायों के बीच यह दावा प्रचारित करने का आरोप है कि रूसी नागरिकता कथित रूप से वैध नहीं है। एफएसबी ने कहा कि सभी आठ लोगों के खिलाफ की गयी कार्रवाई रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली गतिविधियों के मद्देनजर की गयी है।

.....

Next Post

रूस के सेवस्तोपोल शहर पर यूक्रेनी हमले में एक की मौत, तीन घायल : गवर्नर

Sat Aug 29 , 2026
सेवस्तोपोल, 29 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के सेवस्तोपोल शहर में शनिवार रात हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल राजवोजाएव ने यह जानकारी दी है। श्री राजवोजाएव ने बताया कि रूस ने इस दौरान यूक्रेन के 26 […]

You May Like