
इंदौर। मध्यप्रदेश के रीवा में दो जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के विरोध में सोमवार को इंदौर में जैन समाज ने विशाल मौन रैली निकाली। बड़ी संख्या में समाजजन राजबाड़ा से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को सीधे ज्ञापन सौंपने की मांग को लेकर डटे रहे।
