
जबलपुर। आईएमए हाउस, राइट टाउन में 4 अक्टूबर को आईएमए जबलपुर की नई कार्यकारिणी सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह डॉ. अमिता सक्सेना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आशीष दुबे, आईएमए मध्यप्रदेश अध्यक्ष डॉ. बी.एम. शरणागत, एलएनएससीबी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भटेले और सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी मौजूद रहे। अध्यक्ष डॉ. अमिता सक्सेना, सचिव डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष डॉ. मोहसिन अंसारी ने शपथ ली। उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी व डॉ. शमीख रज़ा तथा संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. ऋचा धीरवानी, डॉ. राजेश पटेल व डॉ. राजेश केवट ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सांसद आशीष दुबे ने चिकित्सकों से गरीब एवं वंचित वर्गों के बीच सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। डॉ. बी.एम. शरणागत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में योगदान, डॉ. नवनीत सक्सेना ने सतत चिकित्सा शिक्षा और डॉ. पुष्पराज भटेले ने नैतिक चिकित्सा पर जोर दिया। सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी ने सरकारी नियमों के पालन की अपील की। नई अध्यक्ष डॉ. अमिता सक्सेना ने निवारक व सामुदायिक स्वास्थ्य, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और गर्भ संस्कार को प्राथमिकता बताया, जबकि सचिव डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव ने डायबिटीज, थायरॉइड और मेटाबोलिक हेल्थ को लेकर अभियान चलाने की बात कही।
इनकी रही उपस्थिति
समारोह में डॉ. कुसुम जैन, डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. संध्या जैन, डॉ. अनीता जैन, डॉ. अजय सेठ, डॉ. राकेश पाठक, डॉ. वी.के. भारद्वाज, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. सुनील बहल, डॉ. दीपक साहू, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश खरे, डॉ. परिमल स्वामी, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. तरुण नागपाल, डॉ. राजेश धीरवानी, डॉ. संजय नागराज, डॉ. मुकेश निगम और डॉ. अभय श्रीवास्तव सहित चिकित्सक मौजूद रहे। संचालन डॉ. ऋचा धीरवानी ने किया। नई कार्यकारिणी ने चिकित्सकीय सेवा और वंचित वर्गों के स्वास्थ्य के लिए सक्रिय कार्य का संकल्प लिया।
