ग्वालियर से गुजरेगी तिरुवनंतपुरम नार्थ स्पेशल ट्रेन

ग्वालियर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने तिरुवनंतपुरम नॉर्थ और हजरत निजामुद्दीन के बीच त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर भी रुकेगी, जिससे बुंदेलखंड के यात्रियों को दक्षिण भारत जाने में सहूलियत मिलेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या 06073 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से प्रत्येक सोमवार 2, 9 और 16 नवंबर को दोपहर 2 बजे रवाना होगी। यह कोल्लम, कोट्टायम, एर्नाकुलम, पलक्कड़, विजयवाड़ा, नागपुर, रानी कमलापति, बीना होते हुए झांसी 14:45 बजे और ग्वालियर 16:35 बजे पहुंचेगी। आगरा, मथुरा होते हुए ट्रेन बुधवार रात 11:50 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 06074 हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम नॉर्थ स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर को प्रत्येक गुरुवार सुबह 5:45 बजे निजामुद्दीन से चलेगी। यह मथुरा, आगरा, ग्वालियर 11:40 बजे और झांसी 14:45 बजे होते हुए शनिवार शाम 4:30 बजे तिरुवनंतपुरम नॉर्थ पहुंचेगी। यात्रियों से एनटीईएस ऐप या 139 से ट्रेन की स्थिति देखने की अपील की गई है।

Next Post

भागवत कथा को लेकर दंदरौआ धाम पहुंचे कलेक्टर, एसपी और सीईओ

Sat Oct 24 , 2026
भिंड। आगामी भागवत कथा को लेकर दंदरौआ धाम पहुंचे कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने एक बड़ी मीटिंग लेकर भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की। कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर आर्शीवाद लिया। दंदरौआ महंत श्री रामदास महाराज ने कलेक्टर ओर पुलिस […]

You May Like