
भिंड। आगामी भागवत कथा को लेकर दंदरौआ धाम पहुंचे कलेक्टर, एसपी और सीईओ ने एक बड़ी मीटिंग लेकर भीड़ प्रबंधन पर चर्चा की। कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।
दंदरौआ महंत श्री रामदास महाराज ने कलेक्टर ओर पुलिस अधीक्षक को शॉल श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद दिया। आगामी 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक श्री मद भागवत कथा का वाचन
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक रमेश भाई ओझा के श्रीमुख से होगा। मीटिंग में जिला पंचायत सीईओ नवनीत शर्मा, एसडीओपी संजय कोच्छा, थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ सोनवानी, बीएमओ अनिल शर्मा, सीएमओ महेश पुरोहित तथा अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
