छतरपुर में तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की हड़ताल शुरू, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर: छतरपुर जिले के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने अपनी मांगों को लेकर क्रमिक हड़ताल शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर 1 बजे सभी अधिकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, वे आपदा प्रबंधन जैसे जरूरी कार्यों को छोड़कर अन्य कोई भी प्रशासनिक कार्य नहीं करेंगे। तहसील स्तर पर राजस्व संबंधी कार्यों के प्रभावित होने की आशंका है।

हड़ताल में शामिल अधिकारियों का कहना है कि सरकार से कई बार मांगों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। अब उन्होंने चरणबद्ध आंदोलन का रास्ता अपनाया है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को जारी रखेंगे।

Next Post

स्तनपान: शिशु के संपूर्ण विकास के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार

Wed Aug 6 , 2025
स्तनपान: शिशु के संपूर्ण विकास के लिए प्रकृति का सर्वोत्तम उपहार स्तनपान केवल भोजन नहीं है, बल्कि यह शिशु के लिए प्रकृति का पहला टीकाकरण है। यह न केवल संपूर्ण पोषण प्रदान करता है, बल्कि संक्रमणों से रक्षा करता है और मां–बच्चे के बीच भावनात्मक संबंध को भी मजबूत बनाता […]

You May Like