ट्रेनों में जेवर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, दो आरोपी उत्तराखण्ड से गिरफ्तार

इंदौर। जीआरपी ब्यावरा ने ट्रेनों में यात्रियों के कीमती जेवरात चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो फरार सदस्यों को उत्तराखण्ड से दबोच लिया। आरोपियों से सोने के जेवर भी बरामद हुए हैं। इससे पहले गिरोह के तीन साथी जेल भेजे जा चुके हैं।

रेलवे एसपी संतोष कोरी ने बताया कि घटना मई माह की है, जब एक यात्री का ट्रॉली बैग चोरी हुआ था। बैग में करीब 17.70 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने रखे थे। प्रकरण दर्ज होने के बाद जीआरपी ने तकनीकी मदद व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ रोहिल (34), निवासी कुंडा, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड और शान अली (41), निवासी वार्ड नं. 9, कुंडा, जिला उधमसिंह नगर के रूप में हुई है। कासिम से सोने का बाजूबंद कीमत लगभग दो लाख और शान अली से सोने का मांगटीका कीमत लगभग पचास हजार बरामद किया गया है। गिरोह ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करता था। भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्री के बैग को पेपर से ढककर उसकी चैन खोलते और गहने निकालकर चैन बंद कर देते थे। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गोपाल सिंह कनासिया सहित टीम की अहम भूमिका रही।

Next Post

छतरपुर पुलिस ने 200 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार किए

Sun Aug 24 , 2025
छतरपुर। पुलिस ने बीती रात “न्याय पथ अभियान” के तहत जिले भर में विशेष कांबिंग गश्त चलाई। इस दौरान पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 200 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य कार्रवाई 62 हज़ार रुपए इनामी सहित 42 स्थाई वारंटी गिरफ्तार 70 वारंटी और 10 […]

You May Like