जबलपुर: शहपुरा में गौवंशों का अवैध परिवाहन कर लोडिंग वाहन मेें ले जाया जा रहा था। हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने चालक समेत तीन को पकड़ा। वाहन में दो गौवंश भरे हुए थे जिनके पैर और सिंगों में रस्सी बंधी हुई थी जिन्हेंं क्रूरता पूर्वक ले जाया जा रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आशुतोष तिवारी निवासी ग्राम नटवारा शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह विश्व हिन्दू परिषद भेडाघाट प्रखंड अध्यक्ष है। रविवार रात साथी संदीप सिंह राजपूत, आनंद शर्मा, रिषभ अवस्थी और संजीव चौबे के साथ शहपुरा जा रहा था, तभी रास्ते में वाहन क्रमांक एमपी 34 जी 0718 में कुछ लोग गाय भर रहे थे, जो हमे देख कर कुछ गायों को वहीं छोड कर वहां से भागने की कोशिश करने लगे, जाकर लोंडिग वाहन को देखा तो उसमें दो गायें थी।
इसके बाद साथियों के साथ चालक पहाडी सिंह लोधी एवं उसके दो अन्य साथी अजय कुर्मी, मुकेश कुर्मी पटैल सभी निवासी सोमखेडा थाना तेजगढ दमोह को पकड लिया। गायों को भर कर ले जाने के संबंध में कोई कागजात नहीं थे। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी गौवंश अवैध रूप से परिवहन करते पाए गए, गौवंशो के पैर रस्सी से बंधे हुये थे एवं सिंगो में रस्सी बांधकर वाहन की बाडी से फंसे हुये थे, जिनके लिए न खाने के लिये भूसा न पानी का कोई प्रबंध नहीं था। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
