शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी फिर हड़ताल पर

शिवपुरी:शिवपुरी जिले के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में फिर लगभग 500 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं इनसे से सफाईकर्मी, सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड बॉय एवं अन्य स्टाफ भी शामिल हैं। कर्मचारियों की मुख्य मांगे यह है कि डेढ़ साल से लंबित बोनस और एरियर का भुगतान नहीं हुआ हैं। 15 अक्टूबर को कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल की थी। यह हड़ताल 16 अक्टूबर को विधायक कैलाश कुशवाह और कॉलेज प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी।

उस समय कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन तो मिल गया था, लेकिन बोनस और एरियर का भुगतान नहीं हुआ था। कंपनी ने दो दिन में भुगतान का भरोसा दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है।कर्मचारियों ने दोबारा कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है, वार्डों में गंदगी बढ़ गई है। सिक्योरिटी गार्ड और वार्ड बॉय की अनुपस्थिति से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Next Post

शिवपुरी में 4 मौत, एक मौत जहर से तो जहरीली शराब से भी मजदूर की मौत

Tue Oct 28 , 2025
शिवपुरी: जिले में पिछले 24 घंटों में चार मौत होने की खबर मिल रही है। कोलारस में वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद पति के 21 वर्षीय भतीजे ने शनिवार देर रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत […]

You May Like