डेली कॉलेज ने लगातार दूसरी बार जीती आईपीएससी अंडर-19 शतरंज चैंपियनशिप

इंदौर: डेली कॉलेज इंदौर के शतरंज खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है. ऑल इंडिया आईपीएससी अंडर-19 चेस चैंपियनशिप 2026 में डेली कॉलेज की टीम ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर टीम चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. वहीं, टीम के कप्तान ऋषभ कुमार ने व्यक्तिगत वर्ग में लगातार चौथी बार राष्ट्रीय खिताब जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया.

एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में हुई प्रतियोगिता में डेली कॉलेज की टीम ने अपने सभी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने मेयो कॉलेज राजस्थान, यादविंद्रा पब्लिक स्कूल पंजाब, डीपीएस मथुरा रोड दिल्ली और मॉडर्न स्कूल नई दिल्ली को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया.अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषभ कुमार ने टीम का नेतृत्व करते हुए सभी चार मुकाबलों में जीत दर्ज की.

उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 7 राउंड में 6.5 अंक हासिल किए और पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहे. इस जीत के साथ वे लगातार चौथी बार एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आईपीएससी अंडर-19 टीम के कप्तान चुने गए हैं. व्यक्तिगत मुकाबलों में ऋषभ ने डीपीएस आरके पुरम, नई दिल्ली के खिलाड़ियों सहित कई शीर्ष खिलाड़ियों को मात दी.

उनका एकमात्र मुकाबला डेली कॉलेज के साथी खिलाड़ी मोहम्मद अशाज अहमद के साथ ड्रॉ रहा. टीम की इस सफलता में मोहम्मद अशाज अहमद और समन्यु शुक्ला ने 2.5-2.5 अंक का योगदान दिया, जबकि रणवीर भाटिया ने भी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डेली कॉलेज की प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा ने खिलाड़ियों और कोच सुनील सोनी को इस उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आगामी एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. डेली कॉलेज की इस उपलब्धि से इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है.

Next Post

अरमान मलिक ने 4 साल की उम्र में शुरू की संगीत की ट्रेनिंग, रियलिटी शो से लेकर बॉलीवुड तक बनाया बड़ा नाम

Wed Jul 22 , 2026
अरमान मलिक ने महज 9 साल की उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। चाइल्ड सिंगर के रूप में बॉलीवुड में कदम रखने वाले अरमान आज कई भाषाओं में गा चुके हैं। बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर अरमान मलिक आज अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी के दम पर […]

You May Like