हबीबगंज में दो दोस्तों पर बीयर की बोतल से जानलेवा हमला,केस दर्ज

भोपाल। हबीबगंज इलाके में एक युवक के सिर पर बीयर की बोतल से मारकर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में घायल युवक को गंभीर चोट आई है. आरोप है कि घायल युवक को बचाने के लिए बीच में आए उसके एक दोस्त के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई कर दी. मामले की शिकायत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अज्ञात बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक सात नंबर स्टाप के पास स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे युवक प्रमोद के साथ यह वारदात हुई. रविशंकर नगर निवासी अनूप सिंह कुशवाहा सिंह अपने दोस्त प्रमोद के साथ यहां शनिवार-रविवार की रात एक होटल में खाने के लिए गया था. होटल से बाहर निकलते ही बारिश से बचने के लिए दोनों वहां सीढ़ियों पर बैठ गए. इसी समय वहां पहुंचे दो बदमाशों ने प्रमोद और अनूप से बहस बहसबाजी करने लगे. बदमाशों ने अपने एक और साथी को बुलाकर उसके पास रखी बियर की बोतल से प्रमोद के सिर पर हमला कर दिया. बीच बचाव करने पर आरोपियों ने अनूप के साथ मारपीट भी कर दी और मौके से फरार हो गए. घायल प्रमोद को अस्पताल पहुंचाकर अनूप ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. मौके पर पहुंची हबीबगंज थाना पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

Next Post

विधि छात्रों को राहत, 10 जून को होने वाले एग्जाम में शामिल करने के निर्देश

Mon Jun 8 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट से विधि छात्रों को राहत मिली है। जस्टिस जीएस आहलूवालिया व जस्टिस दीपक खोत की अवकाशकालीन पीछ ने 10 जून को होने वाली परीक्षा में उन्हें शामिल करने के निर्देश दिये है। इसके साथ ही अनावेदकों को नेाटिस जारी कर जवाब जवाब तलब किया है। युगलपीठ ने […]

You May Like