कला में हमेशा मिलती है सकारात्मक ऊर्जा: पद्मश्री कमलिनी

ग्वालियर: 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव के अंतिम दिन रात्रि में गाला नाइट का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मगध मुग्ध’ कर दिया। आई टी एम कॉलेज के नाद थिएटर के खुले मंच पर आयोजित समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसे देखने के बाद दर्शक को तालियों थामने का नाम नहीं ले रही थी। समारोह को संबोधित करते हुए पद्मश्री कमलिनी ने कहा कि कला कुछ कहे बिना ही सब कुछ कह देती हैं। कला में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश की सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना बहनें पद्मश्री नलिनी कमलिनी रही, अध्यक्षता आईटीएम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ ओमवीर सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आईटीएम ग्लोबल स्कूल की प्राचार्या गीता एस , कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के निदेशक डॉ बी आर श्रीवास्तव के साथ उद्भव संस्था के अध्यक्ष डॉ केशव पांडेय और सचिव दीपक तोमर मंचासीन रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए पद्मश्री कमलिनी ने कहा कि भाव विचार और अभिव्यक्ति जब जुड़ जाते हैं तब हम सबको जोड़ लेते हैं। सुर के बदलने के साथ भाव बदल जाते है, डांस इंटरनेशनल लैंग्वेज है । उन्होंने कहाकि अध्यात्म और कला अंदर के खालीपन को खत्म करता है। विशिष्ट अतिथि डॉ बी आर श्रीवास्तव ने मानव जाति के आरंभ से नृत्य व संगीत के प्रारंभ का विस्तार से वर्णन किया. सचिव दीपक तोमर ने सभी प्रतिभागियों का उद्भव उत्सव में भाग लेने धन्यवाद दिया. अध्यक्ष डॉ केशव पांडे ने उद्भव के 30 साल के सफर और विभिन्न आयोजनों के बारे में बताया.
कथक, भारत नाट्यम की प्रस्तुतियों ने बांधा समा
शाम को गाला नाइट में कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक कथक और भारत नाट्यम की प्रस्तुतिया दी।
नौसेना के पूर्व प्रमुख ने दिए विजेताओं को पुरस्कार
समापन के पहले सत्र में भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी अपनी पत्नी श्रीमती शशि त्रिपाठी के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने मॉडल यूनाइटेड नेशंस की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए। एमयूएन में ओवरऑल प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रगति विद्यापीठ को ट्रॉफी प्रदान की गई।
मॉडल यूनाइटेड नेशंस में विभिन्न श्रेणियों में यह रहे विजेता
मॉडल यूनाइटेड नेशंस में प्रतिभागियों ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, वैश्विक स्वास्थ्य, मानवाधिकार, सुरक्षा और पत्रकारिता जैसे विषयों पर अपनी तर्क क्षमता और संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। ब्रिक्स में प्रांजीत श्रीवास्तव, डब्ल्यूएचओ में आराध्या यादव, मानवाधिकार परिषद में अनुष्का श्रीवास्तव और सुरक्षा परिषद में राघव गुप्ता सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि चुने गए। प्रेस कॉर्प्स में वंशिका चौहान को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का पुरस्कार मिला।
शास्त्रीय नृत्य के 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में हव्यायनी नायक, 12 से 18 वर्ष में रिधिमा सेन गुप्ता और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सप्तऋषि पीवी प्रथम रहे। अर्द्धशास्त्रीय नृत्य में इन वर्गों में क्रमशः सोफिया बुराटो, वाणी पाठक और पाल गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया।
समूह वाद्य संगीत में परिमिता हेरिटेज प्रथम रही, जबकि एकल ताल वाद्य श्रेणी में एवीके कृतिक और ओपन वाद्य श्रेणी में चेन्नई की ट्यूनिंग माइंड्स, ए कल्चरल अकादमी को प्रथम पुरस्कार मिला। चार दिवसीय उत्सव का समापन कला, संस्कृति और बौद्धिक विमर्श के संगम के साथ हुआ।
पूर्ण नौसेना प्रमुख ने युवाओं को दिया निरंतर सीखने, जुनून और हार न मानने का संदेश
ग् भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने 21वें आईटीएम उद्भव उत्सव 2026 इंटरनेशनल कल्चरल ओलंपियाड में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सफलता के चार सूत्र बताए। उन्होंने युवाओं से अपनी सोच खुली रखने, निरंतर सीखने और लक्ष्य हासिल होने तक प्रयास जारी रखने का आह्वान किया।
अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए एडमिरल त्रिपाठी ने सफलता के लिए अंग्रेजी के चार पी का उल्लेख किया। जिसमें प्रोफेशनल स्किल्स , पैशन , पर्सिवियरेंस फॉरवर्ड का पालन करना चाहिए।

Next Post

डेंगू के हॉट स्पॉट का सर्वे करेंगे निगम और स्वास्थ्य विभाग, खाली प्लॉटों में गंदगी पर लगेगा जुर्माना

Wed Oct 28 , 2026
भोपाल: शहर में डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से हॉट स्पॉट क्षेत्रों का सर्वे करेंगे. इस दौरान खाली प्लॉटों में पानी जमा मिलने या गंदगी पाए जाने पर मौके पर ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य एवं […]

You May Like