
इंदौर। आज शहर में बारिश के दौरान दुःखद घटना घटित हो गई। जेल रोड़ पर श्रम शिविर के पास से गुजर रही एक कार पर पेड़ गिर गया, जिसमें संयुक्त कलेक्टर की माता का निधन हो गया। कार में सवार डिप्टी कलेक्टर की दोस्त और ड्राइवर भी घायल हो गए।
घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। जेल रोड चौराहे से पर संयुक्त कलेक्टर की कार जैसे ही आगे बढ़ी और बाजू में मौजूद इमली का भारी भरकम पेड़ अचानक सड़क की ओर झुकते हुए गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस दौरान से चौराहे गुजर रहे कुछ लोगों को भी हल्की चोट लगी, लेकिन कार पेड़ के मुख्य तने के नीचे बुरी तरह दब गई।
घटना में संयुक्त कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी बुजुर्ग माता की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। संयुक्त कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की माता जी को दोस्त वैशाली जायसवाल डॉक्टर को दिखा कर लौट रही थीं, उस समय यह घटना घटी। संयुक्त कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की दोस्त वैशाली जायसवाल को विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, उन्हें गंभीर चोट लगी है। संयुक्त कलेक्टर सिंगी नर्मदा विकास प्राधिकरण में पदस्थ हैं।
