करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे किये

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हैं।

करीना कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से की थी। करीना कपूर ने फिल्मों में काम करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। करीना कपूर ने इस खास मौके पर एक पोस्ट शेयर किया है।

करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में करीना ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना अपने डेब्यू को-एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं, जबकि कुछ फोटोज में वो अकेले नजर आ रही हैं।

करीना ने अपने पोस्ट में कैप्शन में सिर्फ लिखा, ‘25 साल और हमेशा के लिए…’ इसके साथ ही करीना ने कुछ एक इमोजी का इस्तेमाल किया है।

Next Post

विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 23 करोड़ से अधिक की कमाई की

Tue Jul 1 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा ने भारतीय बाजार में तीन दिनों में 23 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। फिल्म कन्नप्पा की कहानी तिन्नाडु (विष्णु मंचू) नाम के […]

You May Like