इंदौर। अनंत चतुर्दशी के ऐतिहासिक चल समारोह का आगाज हो गया है। ठीक शाम 6 बजे कलेक्टर ने श्री खजराना गणेश मंदिर की भव्य झांकी का पूजन कर उसे रवाना किया।
इस दौरान नगर निगम कमिश्नर, स्मार्ट सिटी सीईओ, अपर कलेक्टर समेत जिला प्रशासन और नगर निगम के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। खजराना गणेश की झांकी सबसे आगे रवाना हुई, जिसके साथ झांकियों और अखाड़ों का कारवां भी आगे बढ़ना शुरू हो गया।
चल समारोह को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी सड़कों पर पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं।
