बस सड़क से नीचे पलटी, 25 से ज्यादा यात्री थे सवार  

सीधी। जिले के मझौली थाना क्षेत्र के पांड-छांदा के पास शुक्रवार तड़के करीब चार बजे सूरत से अमिलिया जा रही यात्री बस क्रमांक एमपी 18 पीओ 452 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में किसी बड़ी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के समय और मौके पर कवरेज के दौरान बस का कोई स्टाफ उपलब्ध नहीं मिला। मौके पर कुछ अराजक तत्वों के बस में प्रवेश करने की भी जानकारी सामने आई, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार पांड-छांदा क्षेत्र में पूर्व में भी चलते वाहनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रही हैं। बताया गया कि कुछ दिन पहले एक ही रात में तीन वाहनों पर पत्थर फेंके जाने की घटनाएं हुई थीं, जिनमें कुछ लोगों के चोटिल होने की बात कही गई थी। हालांकि, इन घटनाओं और शुक्रवार तड़के हुए बस हादसे के बीच किसी संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Next Post

तलवाली चांदा में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ गणेश विसर्जन, कृत्रिम कुंडों में दी बप्पा को विदाई

Fri Sep 25 , 2026
इंदौर। तलवाली चांदा क्षेत्र में गणेश उत्सव का समापन गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें कृत्रिम कुंडों में विसर्जित किया। इस दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू […]

You May Like