शैक्षणिक संस्थानों में हो शत प्रतिशत प्रवेश

सीहोर. कलेक्टर बालागुरू के ने विभागवार लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों तथा निराकरण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि सीएम हेल्पलाइन जन शिकायतों के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है, सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय अवधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए. कलेक्टर बालागुरू के ने नेशनल हाईवे तथा रेल परियोजनाओं के लिए भू अर्जन, मुआवजा वितरण, अर्जित भूमि का नामांतरण कब्जा दिलाने के कार्य में प्रगति लाने के साथ ही पार्वती परियोजना के विस्थापितों के लिए विस्थापन स्थल पर सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की कार्यवाही तेजी से करने के निर्देश दिए. उन्होंने राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन और वन खंडों के व्यवस्थापन की कार्यवाही की समीक्षा भी की. उल्लेखनीय है कि जिले में 49 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन तथा 74 वन खण्डों का व्यवस्थापन किया जाना है.

Next Post

सेक्स रैकेट चलाने वाला भाजपा नेता पुलिस रिमांड पर

Tue Jun 3 , 2025
जबलपुर: गढ़ा बाजार स्थित अतिथि होटल में सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को सोमवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर ले लिया गया हैं। जबकि उसका साथी फरार हैं जिसकी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।