
ग्वालियर। ग्वालियर डबरा- एनएच 44 सिमरिया टेकरी पर अभिभाषक की मौत के बाद उनकी डेड बॉडी सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। मृतक एडवोकेट चंद्रभान मीणा के समर्थन में आए वकील और परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस पर लापरवाही के आरोप को लेकर कार्यवाही की मांग की जा रही है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव और उपनिरीक्षक जीत आर्यन पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
