जबलपुर: धन्वंतरि नगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम अंधुआ निवासी संतोष प्रजापति के कच्चे खपरैल मकान में 6 बजे मिट्टी का चूल्हे के पीछे एक पांच फीट लंबा काला सर्प फन फैलाए जोर जोर से फुफकार रहा था। जिसके कारण वहां दहशत व्याप्त हो गई। इसकी सूचना सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को दी गई जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते सांप को पकडक़र जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप कोबरा प्रजाति का नाग है। जो कि बेहद ख़तरनाक और जहरीला होता है। यद्यपि मकान के पीछे खेत लगा है और उसमें पानी भरा है। इसीलिए कोबरा नाग प्रजापति के घर में प्रवेश कर गया था। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।
Next Post
पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि
Tue Jul 21 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लालजी टंडन की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि लालजी टंडन ‘बाबूजी’ का सादगी, सेवा और संगठन के […]

You May Like
-
3 days ago
स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल
-
12 months ago
दहशत: किसान के घर से लाखों की चोरी