आशा भोसले ने देश में संगीत के एक युग को परिभाषित किया: मुर्मू

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वर कोकिला आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने देश में संगीत के एक युग को परिभाषित किया है और उनका गायन अमर रहेगा। श्रीमती मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आशा भोसले के निधन ने संगीत की दुनिया में एक खालीपन छोड़ दिया है। एक महान गायिका के तौर पर उन्होंने भारत में संगीत के एक पूरे दौर को परिभाषित किया है। उनके साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने की मेरी बहुत प्यारी यादें हैं।”

उन्होंने कहा, “एक कलाकार और एक इंसान के तौर पर, उन्होंने अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जी। उन्होंने अपनी सुरीली और सदाबहार आवाज़ से दशकों तक भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनका गायन हमेशा अमर रहेगा। उनका जाना संगीत प्रेमियों के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मैं उनके परिवार और उनके अनगिनत चाहने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।” उल्लेखनीय है कि पद्मश्री और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती भोसले का 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Next Post

शिवराज बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Sun Apr 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रविवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा […]

You May Like