शिवराज बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिये केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) बिहार में बदलते राजनीतिक समीकरण और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज होने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को रविवार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
भाजपा संसदीय बोर्ड ने श्री चौहान को बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरी की जाएगी। भाजपा के इस फैसले को बिहार में नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Next Post

जनजातीय जीवन में बदलाव के लिये विज्ञान-तकनीक जरूरी : सीपी राधाकृष्णन

Sun Apr 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने जनतजातीय जीवन में बदलाव के लिये विज्ञान और तकनीक को जरूरी बताया है। श्री राधाकृष्णन ने रविवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित “विज्ञान और प्रौद्योगिकी उपायों के माध्यम से जनजातीय जीवन में परिवर्तन” विषयक सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर […]

You May Like