सेना अफसर के साथ की थी 50 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर पर एक और एफआईआर

जबलपुर: अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स के प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह के खिलाफ बरगी पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। जेल में बंद चिटलर बिल्डर ने हर्रई गांव में कृषि भूमि परियोजना में सेना अफसर के साथ भी 50 लाख रूपए की धोखाधड़ी की है।बरगी थाना प्रभारी जितेन्द्र पाठकर ने बताया कि कमांडर अभिषेक तिवारी, भारतीय नौसेना ने शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में मुंबई में तैनात हैं। बिल्डर ने 50 लाखों रूपए लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं की है।

प्लॉट नंबर 51 की खरीददार श्रीमती श्रुति तिवारी भी इसी धोखाधड़ी का सामना कर रही हैं, जिनसे जुलाई 24 में प्लॉट नंबर 51 के लिए 15.84 लाख रुपये का भुगतान किया है। शिकायत मेें आरोप लगाया गया कि सुधीर मेसर्स स्वास्तिक बिल्डर्स के मालिक, जिनका कार्यालय एकता चौक, एमआर-4 रोड, विजय नगर, जबलपुर में स्थित है। वे इस धोखाधड़ी में बराबर के भागीदार हैं।

शिकायत में यह भी बताया गया कि नीरज सिंह अन्य 2 फर्मों में भी निदेशक हैं। बिल्डर की मुंबई में काफी संपत्ति है। बिल्डर द्वारा रीवा, जबलपुर और भोपाल में विभिन्न रियल एस्टेट परियोजनाओं में धोखाधड़ी करने के मामले सामने आए हैं। शिकायत में जांच के बाद आरोपी बिल्डर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विदित हो कि अर्थ बिल्डर और डेवलपर्स प्रो. नीरज ललित प्रताप सिंह ने बरगी थाना अंतर्गत ग्राम जोगीढाना और हर्रई में सस्ते प्लॉट का सपना दिखाकर ग्रीन वैली प्रोजेक्ट बरगी क्षेत्र में शुरू किया था।

ग्राम जोगीढाना स्थित फार्म लैंण्ड को विकसित करने का वादा किया गया था। आम जनो को प्रलोभित एवं गुमराह करने के उद्देश्य से फर्जी ले-आउट तैयार करने के साथ के्ताओं एवं अनुबंधकर्ताओं से धोखाधड़ी की है। क्रेताओंं, अनुबंधकर्ताओं एवं निवेशकों से जालसाजी कर एक करोड ग्यारह लाख ग्यारह हजार तीन सौ बीस रूपये की धोखाधड़ी की है। मामले में 40 से 45 पीडि़त सामने आ चुके है। मामले में बिल्डर जेल में बंद है।

Next Post

पेट्रोल पंप में भडक़ी आग, मची भगदड़

Sun Jun 29 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत मेडिकल स्थित पेट्रोल पंप में अचानक आग लग गई। जिससे अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गनीमत रही कि समय रहते फायर उपकरणों की मदद से पंप कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया वरना बड़ा हादसा होने […]

You May Like