कटनी स्टेशन पर लगे एचवीएलएस पंखे

जबलपुर:कटनी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जबलपुर रेल मंडल ने एक और कदम उठाते हुए हाई वॉल्यूम लो स्पीड (एचवीएलएस) ऊर्जा दक्ष पंखे स्थापित किए हैं। विशाल ब्लेड वाले इन पंखों से प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षारत यात्रियों के बड़े क्षेत्र में समान रूप से हवा का प्रवाह होगा, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। कम गति पर संचालित होने के बावजूद ये पंखे बड़ी मात्रा में हवा का संचार करते हैं और पारंपरिक कूलिंग उपकरणों की तुलना में ऊर्जा की भी बचत करते हैं। शांत संचालन के कारण स्टेशन पर होने वाली यात्री उद्घोषणाएं भी स्पष्ट रूप से सुनाई देती रहेंगी।

रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ काम

महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल के निर्देश पर यह कार्य प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया। जबलपुर मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता वीरेंद्र कुमावत, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के समन्वय तथा मंडल विद्युत अभियंता जे.एस. पाल के प्रयासों से पंखों की स्थापना का काम रिकॉर्ड समय में पूरा कर यात्रियों को समर्पित किया गया। रेल मंडल के अनुसार कटनी स्टेशन पर एचवीएलएस पंखों की सुविधा यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक स्टेशन वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Next Post

ट्रेन में छूटा यात्री का बैग, जीआरपी ने सुरक्षित लौटाया

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर: ट्रेन नंबर 22191 ओवरनाइट एक्सप्रेस से 3 अक्टूबर को इंदौर से जबलपुर की यात्रा के दौरान यात्री स्वास्तिक शर्मा (24), पिता विमल कुमार शर्मा, निवासी कटरा बाजार, मैहर का पिठ्ठू बैग ट्रेन में छूट गया था। बैग में एचपी कंपनी का लैपटॉप, मोबाइल, शैक्षणिक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, […]

You May Like