दिल्ली में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, आठ घायल

दिल्ली में इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, आठ घायल

नयी दिल्ली,12 जुलाई (वार्ता) उत्तर पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शनिवार को एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गये।

उत्तर पूर्वी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आज यहां बताया की वेलकम थाने की पुलिस को एक चार मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दमकल कर्मी और अन्य एजेंसी के कर्मी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल से आठ घायल लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से सात लोगों को जेपीसी अस्पताल में जबकि एक को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गये लोगों की पहचान मतलूब (50) और उसकी पत्नी राबिया (46) के रूप में हुई है।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक राहत बचाव अभियान जारी था। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही।

Next Post

द्वारकाधीश मंदिर के नवनिर्माण भूमिपूजन में सम्मिलित हुए जस्टिस माहेश्वरी

Sat Jul 12 , 2025
ग्वालियर:आज दोपहर श्री द्वारकाधीश मंदिर समिति द्वारा ग्वालियर के थाटीपुर स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर के नवनिर्माण का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेंद्र माहेश्वरी, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक सतीश सिकरवार एवं ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित […]

You May Like