जापान में जनवरी में बर्ड फ्लू के मामले बढ़े

टोक्यो, 22 जनवरी (वार्ता) जापान में वर्ष की शुरुआत में एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रकोप बढ़ने से इस महीने पांच प्रान्तों में लगभग 50 लाख मुर्गियाँ और अन्य पक्षी मारे गये।

कृषि, वानिकी और मत्स्य पालन मंत्रालय ने इस सप्ताह मोरीओका शहर में दो पोल्ट्री फार्मों में नये प्रकोप की पुष्टि की गयी है। एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप के मद्देनजर इवाते प्रीफेक्चर में एक केन्द्र की स्थापना की गयी।

इस महीने 26 प्रकोप स्थलों की पहचान की गयी, जिसमें लगभग 50 लाख पक्षी प्रभावित हुये।

मंत्रालय ने अंडे की कीमतों पर प्रभाव को भी नोट किया और इसमें वर्ष की शुरुआत से 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है।

गौरतलब हैं कि एवियन इन्फ्लूएंजा का प्रभाव बढ़ने से कुछ उद्योग पर्यवेक्षकों ने संभावित आपूर्ति की कमी पर चिंता जतायी हैं।

 

Next Post

रुपया 26 पैसे मजबूत

Wed Jan 22 , 2025
मुंबई 22 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ योजनाओं पर स्पष्टता की कमी के कारण वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता से दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के दो सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़कने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे मजबूत होकर 86.33 […]

You May Like