रायसेन। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में बारिश के चलते हरित क्रांति अभियान ने अब जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि सहित व्यापारी मिलजुल कर सड़क किनारे डिवाइडर के बीच पौधे रोपने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं।नगर पालिका परिषद द्वारा हरित क्रांति महा अभियान अंतर्गत रोड़ के डिवाइडरों पर एवं खाली स्थान पर पौधों का रोपण किया जा रहा है। साथ ही साथ नगर पालिका द्वारा भोपाल रोड डिवाइडर एवं सागर रोड डिवाइडर पर ट्रीगार्ड लगाए जा रहे हैं। पौधों की सुरक्षा करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री सुरेखा जाटव ,नपाध्यक्ष सविता जमना सेन द्वारा दिए गए निर्देशों अनुसार ट्रीगार्ड लगाए जा रहे हैं ।जिससे डिवाइडर पर लगे हुए पौधों की सुरक्षा की जा सके। डिवाइडरों को भी शहर की तरह हराभरा बनाया जा सके।नपा सीएमओ सुश्री जाटव के आदेश का पालन करने के लिए डीपीसी रानी तिवारी और उनकी टीम द्वारा ट्री गार्ड लगाने के लिए जुटीं।
सड़क डिवाइडर पर पौधरोपण से हरित शहर का सपना साकार
