भक्ति और आस्था के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

इंदौर। इस्कॉन के 60वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। अन्नपूर्णा मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर की ओर अग्रसर हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

रथयात्रा के दौरान पूरा मार्ग हरे कृष्ण महामंत्र और जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा। आकर्षक ढंग से सुसज्जित रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। देश-विदेश से आए संतों, भक्तों एवं इस्कॉन के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की।

Next Post

असाटी समाज महिला समिति दमोह ने मनाया वृक्षारोपण महाकुंभ, विद्यालय परिसर में 40 पौधे रोपे

Sun Jul 19 , 2026
दमोह।असाटी समाज महिला समिति दमोह के द्वारा रविवार को वर्षा ऋतु के आगमन पर वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन शहर स्थित ई.एफ.ए. जे.पी.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रार्थना वंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डी.के. मिश्रा,शरद मिश्रा, […]

You May Like