
दमोह।असाटी समाज महिला समिति दमोह के द्वारा रविवार को वर्षा ऋतु के आगमन पर वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन शहर स्थित ई.एफ.ए. जे.पी.बी. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रार्थना वंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डी.के. मिश्रा,शरद मिश्रा, डॉ.आलोक सोनवलकर व एस.के. असाटी की विशेष उपस्थिति रही। दमोह महिला समिति द्वारा अतिथियों को सुंदर उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में असाटी समाज के छोटे-छोटे बच्चे और बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सभी महिलाओं को एकजुट करने वाली श्रीमती शैलजा असाटी राष्ट्रीय महिला महामंत्री द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को सुंदर उपहार देकर कृतज्ञता ज्ञापित की गई।इस दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, आंवला, नीम, जामुन, अशोक, बेलपत्री, शमी, कदम, तुलसी, अमरूद, विद्या और घर की शोभा बढ़ाने वाले सुंदर पौधे शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा उपस्थित सभी असाटी समाज की बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पूरा कार्यक्रम अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
