फर्जी एरियर घोटाले में पूर्व CMO श्रीवास्तव पर EOW ने दर्ज की FIR 

रीवा।फर्जी दस्तावेज तैयार कर सातवें वेतनमान की एरियर राशि आहरित करने वाले तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनगवां ( रीवा) हरिमित्र श्रीवास्तव के विरूद्ध ईओडब्ल्यू में अपराधिक प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एरियर भुगतान प्राप्त करने के एक माह बाद फिर से फर्जी एरियर पत्रक नगर परिषद मैहर में भेजा था. साथ ही भुगतान व्हाउचर में प्रशासक नगर परिषद मनगवां के फर्जी हस्ताक्षर किये गये थे. 3,80,648 रूपये का गलत भुगतान प्राप्त किया गया.

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021-22 की अवधि में सहायक परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण रीवा के पद पर पदस्थ हरिमित्र श्रीवास्तव को जिला कलेक्टर रीवा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनगवां जिला रीवा का अतिरिक्त कार्य सौंपा था. उक्त पदस्थापना अवधि में हरिमित्र श्रीवास्तव द्वारा नगर परिषद मैहर में पदस्थापना अवधि का सातवें वेतनमान के अंतर की राशि रुपये 3,80,648 /- का फर्जी एरियर पत्रक तैयार कर उक्त एरियर का भुगतान नगर परिषद मनगवां के बैंक खाते से अपने बैंक खाते में प्राप्त किया गया. उक्त भुगतान व्हाउचर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनगवां एवं लेखापाल के स्थान पर हरिमित्र श्रीवास्तव द्वारा स्वयं हस्ताक्षर कर आहरित किया गया. ईओडब्ल्यू एसपी रीवा अरविंद सिंह ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आयेगें, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी.

Next Post

यात्री बसों में आपातकालीन गेट से हटाई गई सीटें 

Wed May 21 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा प्रवर्तन अमले एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ आज खुरई रोड, मालथौन रोड, भोपाल रोड पर 32 यात्री वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से 02 यात्री बसों में आपातकालीन द्वार पर सीट लगी पाई जाने पर उन्हें […]

You May Like