ट्रक और कार में टक्कर, दो की मौत, दो घायल

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आपचंद के मोड पर खडे ट्रक से एक कार टकरा गई। जिससे कार मे सवार दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए है । थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार रात साढे बारह बजे के आसपास सागर दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर गढाकोटा थाना क्षेत्र के आपचंद गांव के मोड पर एक ट्रक के गलत दिशा मे खडे होने के कारण भोपाल की ओर जा रही एक कार टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे सवार खेबर पिता गुलाम अली और समीर पिता सलीम दोनो निवासी करोद थाना निशातपुरा भोपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जुबेर और तकरीर को गंभीर हालत मे स्वास्थ्य केंद्र से मेडीकल कॉलेज सागर रैफर किया गया है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। ट्रक चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Next Post

आतंकवाद का बढ़ना चिंता का विषय, पड़ोसी राज्यों में खतरा पैदा हुआ

Thu Apr 24 , 2025
  जबलपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए जबलपुर पहुचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आतंकवाद का बढ़ना चिंता का विषय है, आतंकी हमले से पड़ोसी राज्यों में खतरा पैदा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख […]

You May Like