
जबलपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए जबलपुर पहुचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि आतंकवाद का बढ़ना चिंता का विषय है, आतंकी हमले से पड़ोसी राज्यों में खतरा पैदा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़ा रुख अपना लिया है, पानी बंद कर दिया है, इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी।
प्रदेश के नगरीय आवास एवं विकास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरूवार को सुबह 8:20 बजे इंदौर से वायुमार्ग द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचे। मंत्री श्री विजयवर्गीय सुबह 8:30 बजे जबलपुर से कार द्वारा सतना प्रस्थान कर गए।
