अशोकनगर:तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज अस्पताल के सहायक स्टाफ द्वारा हड़ताल कर दी गई हैं। जिसकी वजह से अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई है।हड़ताल पर बैठे सहायक स्टाफ ने बताया कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला हैं जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा और उधर ले ले कर जीवन जीना पड़ रहा है। वहीं जब संबंधित ठेकेदार और सुपरवाइजर से वेतन की कहते हैं तो वह आज कल वेतन डालने की कहकर टाल देता है,लेकिन इस माह की 17 तारीख हो गईं हैं, लेकिन अभी तक उन्हें सैलरी नहीं मिली हैं उल्टे काम से हटाने की धमकी मिलती हैं।
उल्लेखनीय हैं मार्च में नई कंपनी कामथीन का टेंडर हुआ है। जो अब अस्पताल के सहायक स्टाफ से कार्य करा रही है। वहीं पहले सिगमा कम्पनी काम करा रही थी। दोनों कम्पनी से कर्मचारीयो को तीन माह की वेतन लेना हैं, लेकिन उन्हें तनख्वाह के नाम सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
अस्पताल की व्यवस्थाएं बिगड़ी:
अस्पताल के सहायक स्टॉफ के हड़ताल पर जाने व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। जिसके सफाई से लेकर अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दरअसल हड़ताल पर बैठे कर्मचारीयो में मल्टी स्टाफ जो सिस्टरो की हेल्प करता है वह और उसके साथ अस्पताल में लगे सुरक्षा गार्ड,सफाई कर्मचारी,आया, वार्ड वाय,ड्राइवर, प्लबर इलेक्टीसिन सहित कुल 142 लोग हैं जो हड़ताल पर बैठे है।
