आज से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे जयशंकर

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर सोमवार से तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि डा जयशंकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के निमंत्रण पर अमेरिका जा रहे हैं । वहां वह श्री रूबियो द्वारा महत्वपूर्ण खनिजों के बारे में बुलाई गयी विशेष बैठक में हिस्सा लेंगे।

इस बैठक में आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती, स्वच्छ ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों में रणनीतिक संचालन जैसे मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जायेगी।
भारतीय विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी प्रशासन के अनेक वरिष्ठ सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। 

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया के पूर्व कुलपति इक़बाल हुसैन का निलंबन रद्द किया

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायाललय ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर इक़बाल हुसैन के निलंबन को निरस्त करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ चलायी गयी अनुशासनात्मक कार्रवाई न तो उनके पक्ष में थी और न ही संस्थान के पक्ष में।मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार […]

You May Like