धनखड़ एम्स में भर्ती , मोदी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

नयी दिल्ली 09 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया।

तिहत्तर वर्षीय श्री धनखड़ को आज तड़के बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद तत्काल एम्स ले जाया गया और कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। उन्हें एक स्टेंट सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। उनकी हालत अभी स्थिर बतायी गयी है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एम्स जाकर श्री धनखड़ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

श्री मोदी ने कहा,“एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

Next Post

गुटबाजी से पार्टी को नुकसान होगा, खरगे ने दी चेतावनी

Sun Mar 9 , 2025
जेवरगी (कर्नाटक) 09 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के भीतर गुटबाजी के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी और आगाह किया है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच कोई भी मतभेद पार्टी और राज्य दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like