दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा, श्रीलंका में अलर्ट

चेन्नई, 09 जनवरी (वार्ता) दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने 9 जनवरी को सुबह 8:30 बजे यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, यह मौसम प्रणाली पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ी है।

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक, गहरा दबाव दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 7.4 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 83.2 डिग्री पूर्वी देशांतर के निकट स्थित था। यह श्रीलंका के पोत्तुविल से लगभग 160 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व, बाट्टीकलोआ से 170 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व, त्रिंकोमाली से 250 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और हम्बनटोटा से 270 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में स्थित था।

यह मौसम प्रणाली कराईकल से लगभग 540 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और चेन्नई से करीब 710 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व में भी स्थित थी।

मौसम विभाग ने बताया कि यह मौसम प्रणाली आगे भी उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ती रहेगी और 10 जनवरी 2026 को दोपहर या अपराह्न के समय त्रिंकोमाली और जाफना के बीच उत्तरी श्रीलंका तट को पार करने की प्रबल संभावना है।

 

 

Next Post

"घरेलू मांग के दम पर वैश्विक अनिश्चितताओं से पार पा लेगा भारत"

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) भारत में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के अर्थशास्त्री क्रिस्टोफर गौरोवे का मानना है कि तमाम वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत अपनी घरेलू मांग के दम पर आने वाले समय में भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। श्री गौरोवे ने यहां गुरुवार […]

You May Like