
दमोह.पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) के निर्देशन व एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दमोह शहर में विशेष यातायात चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान एसपी आनंद कलादगि स्वयं सड़कों पर उतरे और वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया.उन्होंने नागरिकों से सुरक्षित वाहन संचालन व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. खास बात तो यह है रही कि पुलिस अधीक्षक जैसे ही आए, तत्काल यातायात टीआई दलबीर सिंह मार्को,थाना प्रभारी मनीष कुमार कोतवाली स्टाफ और यातायात पुलिस बल की मौजूदगी में कोतवाली चौराहा को चालानी कार्रवाई के दौरान पुलिस छावनी बना दिया.
यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों व मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की. इस दौरान 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई.साथ ही वाहन चालकों व आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई. पुलिस ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू व सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
