
गुना। पर्यावरण को बचाने की चुनौती आज सबके सामने है।सरकार। इस कार्य हेतु हर संभव प्रयास कर रही है।हमारी संस्था भी सरकार के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हर संभव मदद करेगी।
ये बात जलवायु परिवर्तन वन एवं पर्यावरण संवर्धन परिषद के प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ शिव शंकर शर्मा ने कही।
शर्मा आज गुना के वन विभाग के रेस्ट हाउस में परिषद के समिति के सदस्यों से बात कर रहे थे।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली के उपक्रम जलवायु परिवर्तन वन एवं पर्यावरण संवर्धन परिषद ने आज ये बैठक आयोजित की थी।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष करण सिंह ठाकुर ने की।
परिषद के ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रभारी प्रदीप औदिच्य ने केंद्र सरकार द्वारा इस उपक्रम के गठन के विषय पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पितृ स्मृति वन लगाने का संकल्प लेने वाले अनूप सोढ़ी और गुलाब राज को पर्यावरण योद्धा के रूप में सम्मानित किया।
