बस की चपेट में आया स्कूली छात्र, मारपीट के बाद बवाल 

सीधी। शहर के अस्पताल तिराहे में आज अपरान्ह उस समय अफरातफरी मच गई जब परिहार बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र सायकल समेत गिर गया। हालांकि उसे चोंटे नहीं आई। इसी बीच ठेला व्यवसायी जब बचाव करने पहुंचे एवं बस के नीचे आई सायकल को निकाला गया तब बस के ड्रायवर, कंडक्टर, खलासी तीनों मिलकर ठेला व्यवसायी को लात घूसे से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान वहां के स्थानीय लोगों ने बीच बचाव किया। इसके साथ ही कुछ ठेला व्यवसायी वहां पर एकजुट हो गए तब परिहार बस के ड्रायवर एवं कंडक्टर, खलासी बस को छोंडक़र वहां से भाग गए। बीच सडक़ पर बस खड़ी होने के कारण करीब आधे घंटे से अधिक अस्पताल चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं यातायात पुलिस सहित कुछ स्थानीय लोगों की मदद से बस को धक्का दिलवाकर साइड में कराया गया।

Next Post

ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क बढ़ा रहा था व्हाट्सऐप, तीन और गिरफ्तार

Fri Aug 21 , 2026
इंदौर. ऑनलाइन सट्टेबाजी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए राजेंद्र नगर पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के मोबाइल और संपर्कों से सट्टे की आईडी-पासवर्ड बांटने के तरीके की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस के मुताबिक गिरोह में अब तक 12 आरोपी पकड़े जा चुके […]

You May Like