
सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. आनंद तिवारी ने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 01, क्रमांक 03 एवं क्रमांक 04 केन्द्रीय विद्यालय ढाना जाकर विद्यार्थियों से सम्पर्क किया। समिति प्रभारी डॉ. अंजना चतुर्वेदी के एम.एल.बी. क्रमांक 01 एवं उत्कृष्टता विद्यालय में सम्पर्क किया। डॉ. शीतांषु राजौरिया, आशीष रैकवार ने जैन पब्लिक, अभिषेक समैया ने सरस्वती शिशु मंदिर मोती नगर, पंडित रविशंकर शुक्ल विद्यालय, पर्ल पब्लिक स्कूल में सम्पर्क किया। डॉ. शैलेन्द्र पटैल ने इमानुअल स्कूल से सम्पर्क स्थापित कर 12वीं पास विद्यार्थियों की सूची प्राप्त कर उनसे सम्पर्क किया।
