नोहटा पुलिस ने 2 माह से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

दमोह। गंभीर धारा के अपराध में पिछले 2 माह से फरार चल रहे आरोपी को नोहटा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है. 28 फरवरी 2026 को प्रार्थी जितेन्द्र उर्फ शेरू सिंह पिता स्व. नरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी ग्राम अभाना की रिपोर्ट पर थाना नोहटा में सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी.घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था.

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी तेंदूखेड़ा के निर्देशन में थाना नोहटा पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी.

पुलिस टीम ने 13 मई 2026 को आरोपी जिन्नू उर्फ जिनेश पिता रतनलाल जैन उम्र 44 साल निवासी ग्राम अभाना को गिरफ्तार कर लिया.आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया.आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी नोहटा उनि अभिषेक पटेल, सउनि माधव प्रसाद राय, सउनि नागेंद्र सिंह परिहार, प्रआर कामता, प्रआर जितेन्द्र, प्रआर देशराज, आर. सचिन, आर. घनश्याम, आर. कुलदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Next Post

27 के निकाय चुनाव तय करेंगे 'मिशन 2028' की दशा और दिशा

Thu May 14 , 2026
ग्वालियर चंबल डायरी हरीश दुबे। ग्वालियर निगम परिषद के चुनाव में बमुश्किल साल भर बाकी रह गया है। अगले साल जुलाई में मौजूदा परिषद का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इस हिसाब से जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में ही चुनाव करा लिए जाने की संभावना है। दोनों मुख्य […]

You May Like