भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वच्छता अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत के निर्माण में हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।
स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य बेहतर होता है और विकास का मार्ग प्रशस्त होता है। खण्डेलवाल ने अपील की कि पूरा समाज और देश के लोग स्वच्छता अभियान से जुड़कर इसे जनआंदोलन बनाएं।
